Rahu Ka Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष मुताबिक मायावी ग्रह राहु 8 जुलाई को उत्‍तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि उत्‍तरा नक्षत्र का स्‍वामी शनि देव को माना गया है और इस नक्षत्र के देवता देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं। वहीं शनि और गुरु के बीच संबंध अच्छा माना जाता है। ऐसे में राहु का यह परिवर्तन कुछ राशियों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इन राशियों को राजनीति में सफलता और धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। साथ ही आप कारोबार में कुछ नया करने की चाह रखते हैं तो यह परिवर्तन आपके लिए अत्यंत ही शुभ है जो आपके कारोबार को नई दिशा देगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं राहु ग्रह के प्रभाव से आपके नेतृत्व क्षमता में शानदार वृद्धि देखने को मिलेगी और मान प्रतिष्ठा व यश में अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों को शुभ सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस अवधि में आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में शानदार अवसर मिलेंगे और धन प्राप्ति के नए नए रास्ते मिलेंगे। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं नौकरी पेशा जातकों को अच्छे लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है और आप अपना एक नया मुकाम हासिल करेंगे। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापारियों को अच्छा लाभ व तरक्की मिलेगी और किसी अन्य बिजनस में निवेश कर सकते हैं। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं समाज में आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और अटके हुए सभी काम इस अवधि में पूरे हो जाएंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024