Rahu Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नक्षत्र के साथ राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहु 8 जुलाई को शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश कर गए थे और इस साल इस साल इसी नक्षत्र में भ्रमण करने वाले हैं। लेकिन समय-समय पर नक्षत्र पद में गोचर करते रहेंगे। जिसमें राहु 16 अगस्त को उत्तराभाद्रपद के तृतीय पद में गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग बिजनस में इस वक्‍त कुछ नया करने के बारे में सोच रहे हैं उनको लाभ होगा। भाग्‍य की बदौलत आपको हर मामले में सफलता मिलेगी। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपकी प्रबंधन क्षमता में सुधार होगा और आपके अंदर लीडरशिप क्‍वालिटी बढ़ेगी। ऑफिस में लोग आपकी बातों को तवज्‍जो देने लगेंगे। वहीं इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आप यदि काफी समय से बिजनस को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इस वक्‍त सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आप करियर को लेकर कुछ साहसिक फैसले ले सकते हैं और आगे चलकर ये फैसले सही साबित होंगे। साथ ही आपको इस दौरान प्रापर्टी और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकपीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही समय- समय पर आपको धन की प्राप्ति भी होगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं आपके घर का माहौल काफी शांति और सुकून भरा रहेगा। आपके जीवन में तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024