Rahu Budh Yuti Effects: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को कठोर वाणी, जुआ, यात्राएं, चोरी, दुष्ट कर्म, त्वचा के रोग, धार्मिक यात्राएं आदि का कारक माना जाता है। वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। मतलब जब भी इन ग्रहों की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 9 अप्रैल को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही राहु ग्रह स्थित हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों की युति से 3 राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और बुध की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनका भी सपना पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

राहु और बुध का संंयोग कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार के क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं और नया वाहन या नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

राहु और बुध का संयोग बनने से धनु राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, आपके पद व प्रभाव में अच्छी बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024