Rahu And Mangal Gochar 2025: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि रविवार 12 जनवरी को जहां छाया ग्रह राहु रात में 9 बजकर 11 मिनट पर उत्तरा भाद्रपद के द्वितीय पद से प्रथम पद में प्रवेश करेंगे, वहीं रात में ही 11 बजकर 52 मिनट पर मंगल ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और मंगल का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। लंबे समय से रुक रहा काम पूरा हो सकेगा। किसी बात की चिंता सता रही है तो दूर हो सकेगी। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आपको किसी पुराने निवेश या नई योजनाओं से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
राहु और मंगल का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों और सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। इससे करियर में तरक्की होगी। बिजनेस वालों के लिए भी यह समय शुभ है। पैसा खूब आएगा और आमदनी बढ़ेगी। साथ ही इस दौरान आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं इस समय समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी छवि सकारात्मक बनेगी। साथ ही इस समय आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
राहु और मंगल का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के जातकों को शुभफलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में जरबदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा के लिए उत्तम साबित होगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही इस समय धन आगमन के मार्ग बनेंगे। वहीं इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।