Rahu Ketu Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 16 मार्च को शाम में 6 बजकर 50 मिनट पर राहु और केतु दोनों नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। राहु जहां पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में कदम रखेंगे। ऐसे में राहु और केतु के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों पर राहु और केतु की विशेष कृपा रहने वाली है। जिससे इनको आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु और राहु का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं नौकरी कर रहे जातकों के पद और वेतन दोनों में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। वहीं जिन लोगों की दुकान है, उन्हें आय के नए स्रोतों से लाभ होगा।  साथ ही आपको सुख साधनों में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं इस दौरान घर परिवार में भी कई शुभ कार्य पूरे होंगे। साथ ही इस दौरान आपके कार्यों की सिद्धि होगी। वहीं धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

केतु और राहु का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही कारोबारियों की को आर्थिक मामलों में उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातक समय पर टारगेट पूरा करेंगे। साथ ही इस दौरान नौकरी कर रहे जातकों के पद और वेतन दोनों में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। वहीं जिन लोगों की दुकान है, उन्हें आय के नए स्रोतों से लाभ होगा। साथ ही इस दौरान धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। वहीं इस दौरान आपकी समाज में उच्च प्रतिष्ठा बनेंगी आपको लोगों से खूब मान सम्मान मिलने वाला है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और केतु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय । नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके बिगड़े कार्यों में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके अधूरे पड़े हुए थे वो अब बनेंगे। वहीं आपकी सेहत में सुधार आएगा। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025