Rahu Ketu Gochar 2025: साल 2025 में राहु और केतु अपनी राशियां बदलने जा रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 मई 2025 को राहु मीन से कुंभ राशि में और केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में राहु और केतु को बहुत मायावी ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,
जब ये ग्रह किसी राशि पर अपनी कृपा बरसाते हैं, तो उस व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है। वहीं साल 2025 में राहु और केतु के गोचर से कुछ राशियों के लोग मालामाल हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में कौन सी राशियां खुशकिस्मत रहेंगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि वाले जातकों के लिए साल 2025 बहुत अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। करियर में तरक्की मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कामों में भी मन लगेगा। जो काम पहले नहीं बन रहे थे, वो अब बनने लगेंगे। कुल मिलाकर ये समय मेष राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मिथुन राशि वालों को राहु-केतु का यह गोचर बड़ी खुशखबरी देगा। धन की कमी नहीं होगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। उन्नति के नए मौके मिलेंगे। पहले की तुलना में संघर्ष कम होगा। विदेश यात्रा का मौका भी मिल सकता है। इसके अलावा, वाहन सुख मिलने की भी संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। घर में कोई मांगलिक काम हो सकता है। सिंगल लोगों की शादी भी हो सकती है। थोड़ी मेहनत जरूर करनी पड़ेगी, लेकिन इसका फल बहुत अच्छा मिलेगा। जमीन-जायदाद और धन-संपत्ति से जुड़ा लाभ भी हो सकता है। नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि वालों को इस गोचर का अच्छा फायदा मिलेगा। जो मेहनत अब तक की है, उसका फल 2025 में जरूर मिलेगा। धन लाभ के मौके मिलेंगे और सुखद यात्राएं भी हो सकती हैं। परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

मीन राशि वाले जातकों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। कोई शुभ काम पर खर्चा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिल सकती है। बिगड़े काम बनने लगेंगे। विदेश यात्रा के भी योग हैं। कुल मिलाकर, मीन राशि वालों के लिए यह समय बहुत लाभदायक रहेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024