Rahu Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2025 में कई बड़े और छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि साल 2025 में मायावी ग्रह राहु और केतु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 मई 2025 को राहु मीन से कुंभ राशि में और केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके ऊपर राहु और केतु की विशेष कृपा होने वाली है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
यह भी पढ़ें:
मेष राशि का वर्षफल 2025 | वृष राशि का वर्षफल 2025 |
मिथुन राशि का वर्षफल 2025 | कर्क राशि का वर्षफल 2025 |
सिंह राशि का वर्षफल 2025 | कन्या राशि का वर्षफल 2025 |
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और केतु का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर तो वहीं केतु ग्रह आपकी राशि से छठे भाव संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता का आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में चल रही परेशानियों से आप राहत पाएंगे और आपको धन लाभ का मौका मिलेगा। करियर में ऊंचाई की तलाश में हैं तो आपको सफलता भी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
राहु और केतु ग्रह राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करेंगे। साथ ही राहु ग्रह आपकी राशि से छठे स्थान पर गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में कन्या राशि के जातक कामयाबी पाएंगे। जो लोग विदेश यात्रा अथवा विदेश में काम करने के इच्छुक हैं उनको प्रयास करने में इस मामले में सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस अवधि में आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगोंं के लिए राहु और केतु का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही पैतृक संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान निकलेगा। जो लोग घर या फ्लैट का सपना देख रहे हैं उनके ख्वाब पूरे हो सकते हैं। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।