Rahu Ketu Gochr 2024: नया साल 2025 आरंभ होने के कुछ ही माह रह गए हैं। इस साल सभी ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे ही राहु और केतु भी अपनी स्थिति में बदलाव कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियों के लिए नया साल कई मुश्किलें बढ़ा सकता है। साल 2025 में राहु और केतु की स्थिति की बात करें, तो दोनों ही ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जहां राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में, तो केतु कन्या से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं साल 2025 में राहु और केतु किसके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं…

द्रिक पंचांग के अनुसार, राहु और केतु की स्थिति की बात करें, तो दोनों ही ग्रह 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। केतु की बात करें, तो केतु 18 मई को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही राहु की स्थिति की बात करें, तो 18 मई को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर वो भी राशि परिवर्तन करके कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु और केतु इन राशियों में कुल 18 महीने रहने वाले हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में केतु तीसरे भाव में रहने वाले हैं और राहु नवम भाव में रहेंगे। ऐसे में नया साल इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आप जिस काम में लंबे समय से मेहनत कर रहे, तो अब उसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी विशेष लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। ऐसे में आपके करियर में एक अच्छा खासा मुकाम हासिल कर सकते है। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को भी कई ऑफर मिल सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा, जिससे आप किसी धार्मिक स्थल में भी जा सकते हैं। परिवार के साथ खुशनुमा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही आपको वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का भी सपना पूरा हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी राहु केतु का राशि परिवर्तन करना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में राहु तीसरे और केतु अष्टम भाव में रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए नया साल खुशियां लेकर आने वाला है। अप्रत्याशित धन लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। शारीरिक और मानसिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही आपका झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक होगा। ऐसे में आप ज्योतिष विद्या भी सीख सकते हैं। धन संचय करने में सफल होंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

राहु-केतु गोचर 2025 इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में राहु तीसरे भाव में और केतु नवम भाव में रहने वाले हैं। भाग्य के भाव में केतु के होने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इश राशि के जातकों का मन धार्मिक कार्यों पर अधिक लग सकता है। ऐसे में लंबी-लंबी तीर्थ यात्राओं पर भी जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेकिन बेवजह खच करने से बचना चाहिए। कार्यस्थल में काम का अधिक प्रेशर होगा, लेकिन आप इसे आसानी से प्रोसेस कर सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024