Rahu Ketu Gochar 2025: साल 2025 शुरू होने में बस कुछ ही माह रह गए हैं। ग्रहों के लिहाज से साल 2025 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि नए साल में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इन्हीं ग्रह में से एक राहु-केतु भी है, जो हर 18 महीने में अपनी स्थिति बदलते हैं। साल 2025 में राहु और केतु की स्थिति की बात करें, राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में जाएंगे जबकि केतु कन्या से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ड्रिक पंचांग के अनुसार, राहु और केतु का यह राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को शाम 4:30 बजे होगा। दोनों ग्रह 18 महीने तक अपनी-अपनी नई राशियों में रहेंगे। यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है तो वहीं कुछ राशियों के लिए नया साल चुनौतियों से भरा रहेगा। आइए जानते हैं साल 2025 में राहु-केतु किन राशियों की किस्मत चमका सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर बहुत अच्छा साबित हो सकता है। राहु आपके नवम भाव में और केतु तीसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में नए साल में आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। करियर में भी अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। इस दौरान आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आप कहीं तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार के साथ भी समय अच्छा बीतेगा। इसके साथ ही घर या वाहन खरीदने का भी सपना पूरा हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए भी राहु और केतु का यह गोचर लाभकारी हो सकता है। राहु आपके तीसरे भाव में और केतु अष्टम भाव में रहेंगे। नया साल मकर राशि वाले जातकों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। इस परिवर्तन से आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। इस समय आप अध्यात्म की ओर भी आकर्षित हो सकते हैं, जिससे आपकी मानसिक शांति बढ़ेगी। नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। सेहत बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। राहु तीसरे भाव में और केतु नवम भाव में रहेंगे। इसके कारण आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इस दौरान आप किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बेवजह के खर्चों से बचें। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे अच्छे से संभालने में सक्षम होंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024