Rahu Ketu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु का विशेष स्थान होता है और ज्योतिष में इसे मायावी ग्रह माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में राहु-केतु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। दरअसल, 18 मई 2025 में राहु मीन से कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी दोनों ग्रह किसी राशि पर मेहरबान होते हैं तो उसकी किस्मत चमका देते हैं। ऐसे में साल 2025 में राहु और केतु इन 5 राशियों का जीवन संवार सकते हैं। आइए जानते हैं नए साल में कौन-सी 5 राशियों की किस्मत चमकेगी।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर बहुत शुभ रहेगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। करियर में तरक्की मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आप धार्मिक कामों में रुचि लेंगे। जो काम पहले रुके हुए थे, वो अब बनने लगेंगे। आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों को इस समय अच्छी खबरें मिलेंगी। धन की स्थिति मजबूत होगी। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। संघर्ष कम होगा और विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। साथ ही आपको वाहन सुख मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर, यह समय खुशियों से भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के लिए राहु-केतु का यह गोचर बहुत ही फायदेमंद रहेगा। इस दौरान कोई मांगलिक कार्य हो सकता है या शादी के योग बन सकते हैं। थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ेगी, लेकिन बड़ा फायदा मिलेगा। संपत्ति और वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा हैं को आपका प्रमोशन हो सकता है।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। राहु और केतु की कृपा से आपको धन लाभ होगा। कई अच्छी यात्राएं कर सकते हैं। परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे। जीवन में स्थिरता आएगी। यह समय आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। आपको नए मौके मिलेंगे। किसी मांगलिक काम पर खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जिससे नई खुशियां मिलेंगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024