Rahu Mahadasha 2020 Effects On Zodiac Sign In Hindi: नये साल का आगमन करने के लिए अब कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। हर कोई ये जानने का इच्छुक होता है कि उसके लिए नया साल कैसा रहेगा। आपको बता दें कि ग्रहों की दशा को देखकर ही आने वाले समय के बारे में पता लगाया जाता है। 23 सितंबर 2020 को राहु मिथुन से वृषभ राशि में संचार करने लगेगा। जिसका असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन इसके प्रभाव में खासकर 5 राशि के जातक आ रहे हैं जिनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं…
मेष: इस राशि के जातकों पर राहु का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शादीशुदा लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।
वृषभ: आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहें। वाणी पर संयम बरतने की जरूरत पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ वाद विवाद हो सकते हैं।
मिथुन: साल 2020 मिथुन राशि वालों के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर अच्छा नहीं रहने वाला। कई बड़े फैसले लेने से पहले आपको लोगों से सलाह लेनी पड़ेगी। कई मामलों में बेचैनी रहेगी। परिवार में कलह के भी योग हैं।
कर्क: मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहेंगे। सेहत कमजोर रहने से अपने कार्यों को सही से पूरा नहीं कर पायेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों को अपना प्रेमी मिल सकता है।
सिंह: नये साल में राहु का आपके ऊपर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
कन्या: करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस से रिलेशन खराब होने से आपको नुकसान होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ सकती है।
तुला: आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण किसी से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है। रूके हुए कार्य बन सकते हैं। राहु संतान पक्ष में दिक्कतें आने का संकेत दे रहा है।
वृश्चिक: लंबे समय से रूके हुए कार्य में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी।
धनु: इस साल धनु राशि के जातक पार्टनरशिप में कारोबार न करें। यह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। कई अहम फैसलों में विफल होंगे। मेहनत के बावजूद भाग्य के भरोसे बैठना होगा। राहु की इस दशा के दौरान संयम से ही काम बना पाएंगे।
मकर: राहु का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। भाई बहन के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। कोई भी निर्णय समझदारी के साथ लें।
[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कुंभ: साल 2020 कुंभ राशि के जातकों के लिए भी सावधानी से गुजारा जाने वाला वर्ष होगा। जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में मतभेद पैदा होंगे। हालांकि, बुद्धि से आप अपने काम बनाते चले जाएंगे। स्थिति खराब होती देख आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।
मीन: इस राशि के लोगों में राहु की दशा सबसे ज्यादा बुरी होने वाली है। जातकों की खुशियां दूर होंगी। हालांकि यह ज्यादा समय के लिए नहीं होगी। माता को शारीरिक परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। इस दौरान आप पैसा कमाएंगे लेकिन फिर भी परेशानियां घेरे रहेंगी। पिता के साथ भी रिश्ते बिगड़ेंगे।
