Rahu Transit 2022: ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह समय- समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं राहु ग्रह के गाचर की। राहु ग्रह जब भी गोचर करते हैं तो इसका असर शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति पर पड़ता है। आपको बता दें कि राहु देव ने 12 अप्रैल को मेष में प्रवेश कर लिया है। इस परिवर्तन से 3 राशि वालों आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं।
मिथुन राशि: ज्योतिष शास्त्र अनुसार राहु ग्रह के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि राहु ग्रह ने आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको बिजनेस में अच्छा फायदा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो भी अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं करियर आपको में सुनहरी सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप इस दौरान शेयर मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो निवेश कर सकते हैं। इस समय धनलाभ के प्रबल योग बने हुए हैं। वहीं राजनीति में भी इस समय आपको सफलता मिल सकती है। आप लोग इस दौरान एक गोमेद और पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगा।
कर्क राशि: राहु देव का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में भ्रमण किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब के प्रपोजल आ सकते हैं। साथ ही जो लोग नौकरी में पहले से कार्यरत हैं उनकी पदोन्नती हो सकती है। साथ ही कारोबार में तगड़ा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप नया व्यापार स्टार्ट करना चाह रहे हैं तो वो भी इस समय शुरू कर सकते हैं। वहीं शेयर बाजार में भी आपको अच्छे मुनाफे के संकेत है। इस समय आप लोग एक मोती या फिरोजा स्टोन पहन सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगा। हालांकि यहां पर यह देखना जरूरी है कि आपकी कुंडली में चंद्रमा और राहु ग्रह में कैसा संबंध है।
मीन राशि: राहु देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए है। क्योंकि आपकी राशि से राहु ग्रह ने दूसरे स्थान में भ्रमण किया है। जिसे वैदिक ज्योतिष में धन और वाणी का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में अच्छी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी । जिससे आप शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे।
वहीं अगर आप राजनीति के फील्ड में एक्टिव हैं तो आपको सक्सेस मिल सकती है। साथ ही अगर आप शेयर बाजार और सट्टा, लॉटरी में निवेश करना चाहते हैंहैं, तो यह समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। वहीं आप लोग एक पुखराज और फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित होगा।