Rahu Transit 2026 Prediction: ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी, मायावी और छाया ग्रह माना गया है। ऐसे में राहु की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। नए साल के आरंभ में राहु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं साल 2026 के अंत में  राहु अपनी चाल बदलते हुए शनि की राशि कुंभ से निकलकर मकर (Capricorn) में प्रवेश करेंगे। शनि की राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। मीन राशि में राहु के आने से 12 राशियों में से इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2026 के अंत में यानी कि 5 दिसंबर 2026 की रात्रि 20:03 बजे वह शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि में प्रवेश करेंगे। राहु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं। ऐसे में वह हमेशा एक राशि पीछे गोचर करते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

इस राशि में राहु मकर राशि में प्रवेश करके इस राशि के 9वें भाव (भाग्य स्थान) में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। यह राहु की सबसे प्रिय स्थितियों में से एक है। इस राशि के जातकों को आय के क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट के माध्यम से खूब लाभ मिल सकता है। सट्टेबाजी के माध्यम से भी आपको खूब धन लाभ हो सकता है। विदेश में व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको खूब लाभ मिल सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर भी आपका अधिक झुकाव होगा। ऐसे में आप धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं।

उपाय: नए साल में शुभ फलों के लिए श्री बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। रोजाना नहीं कर सकते हैं, तो हर शनिवार के दिन अवश्य करें।

कन्या राशि (Virgo)

इस राशि की गोचर कुंडली में राहु पांचवें भाव में गोचर करेंगे। इस भाव को संतान और बुद्धि का स्थान कहा जाता है। ऐसे में राहु के इस भाव में आने से कुछ क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है।  आपकी बौद्धिक क्षमता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आप हर एक काम का शॉर्टकट ढूंढने की कोशिश करेंगे। लेकिन थोड़ा संभलकर चलें, क्योंकि ये नुकसानदायक  साबित हो सकता है। शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश से आपको अप्रत्याशित (Unexpected) लाभ मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र की बात करें, तो विद्यार्थियों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

उपाय: शुभ फलों के लिए बुधवार के दिन शाम के समय राहु के बीज मंत्र ‘ॐ रां राहवे नमः’ का जाप करना चाहिए।

मीन राशि (Pisces)

राहु का मकर राशि में जाना इस राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के 11वें भाव (लाभ स्थान) में राहु प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त उछाल आएगा। रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे और आपको समाज के प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। साहस और पराक्रम में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। पदोन्नति के साथ वेतन में अच्छी खासी वृद्धि हो सकती है। निवेश करने से भी आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

उपाय: आपको भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करना चाहिए और फिर इस सफेद चंदन से अपने मस्तक पर तिलक करना चाहिए।

2026 तो शानदार है, लेकिन क्या आपने जाना कि साल का पहला सप्ताह आपकी जेब पर क्या असर डालेगा? यहां क्लिक करें और अभी पढ़ें।– साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृषभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026
सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026
तुला वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृश्चिक वार्षिक टैरो राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें