Shani Rahu Yuti Bhang 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं और खत्म करते हैं। आपको बता दें कि 29 मार्च को शनि देव ने मीन राशि में प्रवेश किया था और मीन राशि में पहले से ही मायावी ग्रह राहु विराजमान थे, जिससे मीन राशि में इन दोनों ग्रहों की युति बनी थी। वहीं इस युति से अशुभ पिशाच योग बना था। वहीं 18 मई को राहु का राशि परिवर्तन हो गया है, जिससे शनि और राहु की अशुभ युति समाप्त हो गई है। इसलिए कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि और राहु की युति खत्म होने से वृष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बन रही थी। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और राहु अशुभ युति का खत्म होना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से सप्तम स्थान पर बन रही थी। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं यदि आप किसी कानूनी या वित्तीय मुद्दे में उलझे हैं, तो उसमें भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि और राहु की अशुभ युति खत्म होने से मकर राशि के जातकों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से तीसऱे भाव पर बन रही थी। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही व्यावसायिक दृष्टि से यह समय उन्नति का है। नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इस दौरान आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025