Rahu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। छाया ग्रह होने के बावजूद इनकी स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। छाया ग्रह राहु को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, क्योंकि इसके राशि परिवर्तन करने पर कुछ राशि के जातकों के जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। बता दें कि राहु एक राशि में करीब 18 महीने तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 18 साल का वक्त लग जाता है। इस समय राहु गुरु की राशि मीन राशि में विराजमान है और वह साल 2025 में इस राशि से निकलकर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं राहु के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, छाया ग्रह राहु 18 मई 2025 को शाम 5:08 बजे यह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में अगले 18 माह तक रहकर 5 दिसंबर 2026 में राशि परिवर्तन करेंगे। बता दें कि राहु हमेशा वक्री अवस्था में गति करते हैं। ऐसे में वह आगे जाने के बजाय हमेशा पिछली राशि में गोचर करते हैं।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में राहु एकादश भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए राहु अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास की वृद्धि हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। करियर के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में काफी लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। कुल मिलाकर साल 2025 में राहु आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए राहु का शनि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए साल 2205 सुखमय रहने वाला है। करियर के क्षेत्र में आपको अपार सफलता के साथ-साथ धन संपदा की प्राप्ति हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको अपार सफलता, पदोन्नति और सैलरी में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही जीवनसाथी के सहयोग से आप हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ पा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रह सकती है। कानूनी मामलों में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में सुकून और शांति बनी रहेगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में राहु विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कई तरह की खुशियां आ सकती है। घर-परिवार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। साहस में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव काफी अधिक होगा, ऐसे में आप परिवार या दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
