Rahu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को छाया और मायावी ग्रह माना जाता है। साथ ही राहु ग्रह हमेशा वक्री चाल से संचरण करते हैं। आपको बता दें कि राहु ग्रह मई में शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ, शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

राहु ग्रह का गोचर मिथुन राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि राहु देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं इस दौरान आपके अटके हुए काम बनेंगे। साथ ही आपको अपने कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा।  साथ ही आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सफलता देखने को मिलेगी। इसके साथ ही सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों में आपको कोई खास अवसर देखने को मिलेगा। यात्रा के प्रबल योग हैं, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु देव आपकी राशि से 11वें भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं धन लाभ के अवसरों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। अचानक से धन लाभ और अन्य तरह के फायदे आपको मिलने शुरू हो जाएंगे। पारिवारिक मामलों में सहयोग और समर्थन मिलेगा, जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी और आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। साथ ही स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में लाभ होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

राहु ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। इसके साथ ही पारिवारिक शांति भी बनी रहेगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। आपको नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025