Rahu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। लेकिन इसकी स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि शनि के बाद राहु सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में  करीब 18 माह तक रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह अवश्य पड़ता है। बता दें कि साल 2024 में राहु मीन राशि में ही विराजमान रहें, लेकिन साल 2025 में वह राशि परिवर्तन करेंगे। बता दें कि राहि हमेशा वक्री चाल में चलते हैं। ऐसे में राहु हमेशा एक राशि पीछे ही राशि में प्रवेश करते हैं। साल 2025 में राहु कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि की राशि में राहु के आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं राहु के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है…

द्रिक पंचांग के अनुसार, छाया ग्रह राहु 18 मई 2025 को शाम 5:08 बजे पर शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में अगले 18 माह तक रहकर 5 दिसंबर 2026 में राशि परिवर्तन करेंगे।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि में राहु लग्न भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आप आत्म मंथन कर सकते हैं। ऐसे में आप खुद पर कुछ बदलाव करने की कोशिश भी करेंगे। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। नौकरी में अच्छी पदोन्नति हो सकती है। ऐसे में आप संतुष्ट नजर आ रहे हैं। आय में तेजी से बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलेगा। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानी दूर होगी। मानसिक और शारीरिक तनाव भी थोड़ा कम हो सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

राहु मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के एकादश भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आप जिस काम या प्रोजेक्ट में लंबे समय से मेहनत कर रहे है, तो उसमें नए साल में सफलता हासिल हो सकती है। आत्मविश्वास की वृद्धि हो सकती है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी राहु काफी प्रभाव डालने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। व्यापार में भी राहु सकारात्मक प्रभाव डालने वाला है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

राहु कुंभ राशि में प्रवेश करके इस राशि के तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में राहु का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल साबित हो सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। लिए हुए कर्ज से अब मुक्ति मिल सकती है। परिवार या दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको सुकून और शांति मिल सकती है। अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय भी ले सकते हैं।  

छाया ग्रह राहु ने उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में नए साल 2025 तक कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024