Rahu Gocar 2025: राहु और केतु को छाया और पापी ग्रह माना जाता है। लेकिन इसके राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह अवश्य पड़ता है। बता दें कि राहु भी धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि चक्र करीब 18 साल में पूरा करते हैं। ऐसे में राहु का असर हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर 2023 में राहु मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और इस साल कोई परिवर्तन नहीं होगा। ऐसे में साल 2025 में  राहु मीन राशि से निकलकर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि मई माह में राहु कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को शारीरिक, मानसिक के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगी। आइए जानते हैं राहु के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों को होगा बंपर लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, राहु 18 मई 2025 को शाम 5:08 बजे यह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में अगले 18 माह तक रहकर 5 दिसंबर 2026 में राशि परिवर्तन करेंगे। बता दें कि राहु हमेशा वक्री अवस्था में गति करते हैं। ऐसे में वह आगे जाने के बजाय हमेशा पिछली राशि में गोचर करते हैं। ऐसे में इस समय राहु मीन राशि में विराजमान है, तो वह राशि परिवर्तन करते मेष नहीं बल्कि कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में राहु एकादश भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम, इच्छाएं पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। नए लोगों से मिलना-जुलना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही शेयर मार्केट में निवेश  करने से पहले सोचे जरूर। करियर और बिजनेस में अपार सफलता मिल सकती है। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। राहु के शुभ फलों की प्राप्ति के लिए बुधवार को काले दिनों का दान करें।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के छठे भाव में राहु गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप हर एक चुनौती को पार कर लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही इस अवधि में निवेश करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है।  व्यापार में भी खूब सफलता हासिल हो सकती है। सामाजिक दायरे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

राहु कुंभ राशि में प्रवेश करके इस राशि के तीसरे भाव में रहेंगे। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सफलता के द्वार खुलेंगे। काम को लेकर छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर झुकाव अधिक होगा। कार्यक्षेत्र में आपका समय अच्छा रहेगा। पदोन्नति के योग बनेंगे। सहकर्मियों के साथ लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024