Rahu Gochar 2025: मायावी राहु नवग्रहों में से काफी खास माना जाता है। ये एक ऐसा ग्रह है, जो एक राशि में करीब 18 माह तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि चक्र करने में करीब 18 साल का वक्त लग जाता है। इस ग्रह को शनि के बाद सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। बता दें इस समय राहु गुरु की राशि यानी मीन राशि में विराजमान है। वहीं साल 2025 में वह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। राहु के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं राहु के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा अधिक लाभ…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु 18 मई 2025 को शाम 5:08 बजे यह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में अगले 18 माह तक रहेंगे। इस राशि में 5 दिसंबर 2026 रहेंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में राहु छठे भाव में गोचर करने वाले हैं। छठे भाव में राहु होने पर काफी अच्छा प्रभाव डालते हैं। इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को अच्छा परिणाम मिलने वाला है। कार्यस्थल में आपके काम की सराहना की जाएगा। लेकिन ऐसे लोगों से बचकर रहें, जो सामने से मीठे बोल बोलते हैं, क्योंकि यहीं लोग आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। आप हर एक प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा कर लेंगे। इससे आपक सहकर्मी थोड़े चकित भी हो सकते हं। लंबे समय से जीवन में चली आ रही कई समस्याएं अब हल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगा। इसके साथ ही बेवजह खर्च से छुटकारा मिलेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं,तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में राहु पांचवें भाव में आने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस अवधि में आप कुछ अच्छा सीख सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके साथ ही एकाग्रता में वृद्धि होगी। लव लाइफ अच्छी जाने वाले हैं। इसके साथ ही पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। सट्टेबाजी, जुआ आदि से बचकर रहें, क्योंकि इससे हानि हो सकती है। लेकिन शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को खूब धन लाभ मिल सकता है। करियर में भी आपका समय अच्छा बीतेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के तीसरे भाव में राहु विराजमान रहेंगे। राहु के कुंभ राशि में जाने से इस राशि के जातकों को भी अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। परिवार के बीच चला आ रहा मतभेद अब समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही आप स्वयं का वाहन, संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप काफी लाभ पाएंगे। आप कई यात्राओं पर भी जा सकते हैं। लेकिन इससे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीकेगा। व्यापार में जोखिम उठाना लाभकारी साबित हो सकता है। इसके साथ ही आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। इसके साथ ही दोस्तों के बीच चली आ रही मतभेद समाप्त हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।