Rahu Gpochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को रहस्यमय ग्रह माना जाता है। जो एक पापी और छाया ग्रह है। ये एक ऐसा ग्रह माना जाता है, जो हमेशा उल्टी गति से चलता है। राहु एक राशि में करीब 18 माह तक रहते हैं। ऐसे में इसके राशि परिवर्तन का असर काफी लंबे समय तक रहता है। बता दें कि राहु महाराज पिछले काफी समय से गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में विराजमान है। वहीं 18 मई 2025 को शाम 5:08 बजे पर वह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु के कुंभ राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मायावी राहु के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…
बता दें कि राहु और केतु ऐसे ग्रह है, जो हमेशा उल्टी चाल से चलते हैं। इसी के कारण इनके राशि परिवर्तन करने पर यह आगे नहीं बल्कि एक राशि पीछे आते हैं। इस समय राहु मीन राशि में विराजमान है। वह वक्री होने के कारण मेष में जाकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 5 दिसंबर 2026 तक रहने वाले हैं।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के एकादश भाव में राहु गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। लंबे समय से रुका काम पूरे होने के साथ-साथ हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आपका जीवन पटरियों पर आ सकता है। करियर के क्षेत्र में भी काफी अधिक लाभ पड़ने वाला है। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। राहु महाराज आपकी आमदनी में तेजी से वृद्धि कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि में राहु छठे भाव में रहने वाले हैं। जीवन की कई समस्याएं कम हो सकती है। इसके साथ ही आपकी लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही नौकरी करने वाले जातकों को भी लाभ मिल सकता है। लेकिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आपके काम का कोई और क्रेडिट ले सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही पहले किए गए किसी निवेश में आपको अब अच्छा खासा धन लाभ मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी राहु का कुंभ राशि में जाना फलदायी साबित हो सकता है। राहु महाराज तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के कई क्षेत्रों से सफलता के द्वार खुल सकते हैं। इसके साथ ही आप कई छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। परिवार के बीच चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकता है। आपका कार्यक्षेत्र में अच्छा समय बीतने वाला है। आपके काम की तारीफ हो सकती है। लेकिन थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि कुछ सहकर्मी आपके लिए गलतफहमियां उत्पन्न कर सकते हैं।
कर्मफल दाता शनि से 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा मीन राशि में पहले से ही शुक्र, बुध, सूर्य के साथ राहु विराजमान है। ऐसे में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन शनि के द्वारा मीन राशि में बना पंचग्रही योग इन तीन राशियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।