Rahu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। छाया ग्रह होने के बावजूद राहु के स्थान परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में अधिक प्रभाव डालते है। राहु को पापी ग्रह माना जाता है। एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर देश-दुनिया पर किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। बता दें कि राहु इस समय मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। वहीं होली के बाद यानी 16 मार्च को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियां संभलकर रहें। आइए जानते हैं राहु के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 25 वां नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र माना जाता है जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। इसके साथ ही कुंभ और मीन राशि है। अपने शत्रु के नक्षत्र में राहु के आने से कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। लेकिन इन्हें काफी लाभ मिल सकता है।  

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए राहु का  पूर्वाभाद्रपद   नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में राहु ग्यारहवें भाव में विराजमान है। इसे इच्छा, आकांक्षा, आमदनी और लाभ का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु के नक्षत्र में राहु के जाने से इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। मन में दबी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। लंबे समय से जिस काम में लगे हुए है अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। राजनीति से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिलने वाला है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि वालों के लिए यह अवधि आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गुरु-चांडाल दोष के प्रभाव से अप्रैल के अंत से अगस्त के बीच का समय थोड़ा सा तनावपूर्ण हो सकता है लेकिन आपको बहुत अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। फिर 30 अक्टूबर को राहु आपके नौवें भाव में गोचर करेंगे। वहां से आपके कार्यस्थल में कुछ बदलाव के योग आएंगे लेकिन आप अपनी मेहनत के बल पर अपनी अच्छी स्थिति बरकरार रखने में सक्षम होंगे और कार्यक्षेत्र में आपको आपके काम के लिए सराहना प्राप्त होगी। जो काम दूसरों के लिए मुश्किल होगा, उसे एक चुटकी बजाते ही कर डालेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा क्योंकि आपका सारा ध्यान आपके काम में होगा लेकिन कुल मिलाकर आप इस दौरान जीवन में खूब प्रगति करेंगे।

मीन राशि (Meen Zodiac)

राहु पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के लग्न भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही बुद्धि का पूरा इस्तेमाल पूरी करें, जिससे आपको खूब लाभ मिल सकता है। हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल कर सकते हैं। आत्म विश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आप खुद पर पूरा विश्वास करेंगे। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, शिक्षा का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध जल्द ही उदित होने वाले हैं, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।