Rahu Nakshatra Gochar 2024: राहु को पापी और छाया ग्रह माना जाता है। छाया ग्रह होने के बावजूद ये जातकों के जीवन में काफी अधिक प्रभाव डालता है। राहु को एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वह एक राशि में करीब 18 माह तक रहते हैं। राहु समय-समय में राशि के साथ-साथ नक्षत्रों में भी राशि परिवर्तन करता है। बता दें कि इस साल राहु 5 जुलाई को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर गए थे और इसी नक्षत्र में इस साल रहने वाले हैं। वहीं साल 2025 में वह एक बार फिर नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश कर जाएंगे। राहु के इस नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं साल 2025 में राहु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, राहु 16 मार्च 2025 को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। राहु के गुरु के नक्षत्र में आने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। बता दें कि पूर्व भाद्रपद 27 नक्षत्रों में से पच्चीसवां है। इसके साथ ही इस नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति है। राहु के इस नक्षत्र में आने से जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होता है। राहु परिवर्तन की इच्छा को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही जातक गहन अध्ययन करता है। उच्च ज्ञान की ओर अग्रसर होते हैं। राहु की राशि की बात करें, तो वह गुरु की ही राशि मीन में विराजमान है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में राहु ग्यारहवें भाव में बैठे हुए हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। अप्रत्याशित धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही राहु की कृपा से आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आप इस समय अपने काम से काफी संतुष्ट हो सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैसों की बचत करने में भी कामयाब होंगे। विदेश से आप अच्छा व्यापार कर सकते हैं। सट्टेबाजी और निवेश के द्वारा काफी धन कमाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

राहु के गुरु के नक्षत्र में जाने से मिथुन राशि के जातकों को भी काफी लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातक अपने करियर में विशेष ध्यान देने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कई अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी जाने वाली है। विदेश में अगर आपका व्यापार चल रहा है, तो आपको काफी लाभ हो सकता है। अपने करीबियों के साथ अच्छा समय बीताएंगे। इसके साथ ही करियर शानदार जाने वाला है। सफलता की ऊंचाइयों को भी छू सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

राहु गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के आठवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में काफी लाभ मिल सकता है। करियर से संबंधित कई अवसर मिल सकते हैं। जिन्हें आप अपनाकर अपनी किस्मत को भी चमका सकते हैं। परिवार या फिर आपके जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही साहस और ताकत बढ़ेगी, जिससे आप कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024