Rahu Gochar 2025: साल 2025 में कई बड़े ग्रह गोचर करने वाले हैं। इन्हीं ग्रह में से एक राहु भी हैं। ज्योतिष के अनुसार, राहु ग्रह एक राशि से दुसरी राशि में जाने में करीब 18 साल का वक्त लेते हैं और राहु-केतु हमेशा वक्री चाल ही चलते हैं। वैदिक ज्योतिष अनुसार 18 मई 2025 को राहु मीन राशि से निकलकर शनि देव के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। साथ ही साल के अंत तक इसी राशि में रहेंगे। राहु का यह बदलाव करियर, कारोबार और जीवन के अन्य क्षेत्रों में कई सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ऐसे में साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह बदलाव फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए राहु का यह परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होगा। मिथुन राशि वाले जातकों को 2025 में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। जो काम लंबे समय से अटके थे, वे इस साल पूरे हो सकते हैं। इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। रिसर्च से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आमदनी का नया जरिया मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगा। नौकरीखोज रहे लोगों को नौकरी की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वाले जातकों के लिए राहु का यह बदलाव नई उम्मीदें लेकर आएगा। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। धन धान्य में वृद्धि से लेकर नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। जो लोग विदेश में पढ़ाई या नौकरी करना चाहते हैं, उनका सपना पूरा हो सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। आपकी कई परेशानियां खत्म हो जाएंगी। इस साल अपना घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। 2025 में पैसे कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि के जातकों के लिए यह साल उन्नति और तरक्की का रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और धार्मिक कामों में भी मन लगेगा। आपको आर्थिक लाभ होगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। इस साल यात्रा के दौरान आपको कई फायदे हो सकते हैं। नए साल में आप हर क्षेत्र में तरक्की करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। सिंगल जातकों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। राहु आपकी किस्मत को चमका सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।