Shadashtak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पापी ग्रह राहु मीन राशि से निकलकर अपने परम मित्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर गए हैं और करीब 18 माह इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहेगी। ऐसे ही राहु के कुंभ राशि में आते ही अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान मंगल के साथ संयोग कर रहे हैं, जिससे षडाष्टक नामक खतरनाक योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में काफी अधिक नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाले हैं। बता दें कि षडाष्टक योग 18 मई से 7 जून तक यानी करीब 19 दिनों तक रहेगा। इसके बाद ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, षडाष्टक योग का निर्माण तब होता है। जब ब दो ग्रह एक-दूसरे से 150 डिग्री के अंतर पर हो या फिर एक-दूसरे से छठे या आठवें भाव में होते हैं। राहु और मंगल की बात करें, तो कुंभ राशि में मंगल छठे और कर्क राशि में राहु आठवें भाव में विराजमान होंगे, जिससे इस योग का निर्माण हो रहा है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग मिलाजुला फल देने वाला है। इस राशि के जातकों को किसी भी काम को जल्दबाजी से करने से बचना चाहिए, क्योंकि राहु आपको शॉर्टकट करने के लिए प्रेरित करेगा। लेकिन इससे आपको अच्छा खासा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने काम में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसंगिनी के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। साझेदारी में किए जा रहे व्यापार में कुछ मतभेद हो सकता है। इसलिए समझदारी से निर्णय लेने की कोशिश करें। हालांकि विदेश संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। धन भाव में मंगल के होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।  शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग अनुकूल नहीं रहेगा। इस राशि के जातकों को कोई बुरी खबर मिल सकती है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार का निर्णय या फिर निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें, क्योंकि धन हानि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। रक्त से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत ही चिकित्सक से सलाह लें। वाहन चलाते समय भी थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी परेशानी आ सकती है। इसलिए किसी भी बात को बढ़ाने के बजाय धैर्य और आराम से हल करने की कोशिश करें।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी राहु-मंगल का षडाष्टक योग अनुकूल साबित नहीं होगा। इस राशि के जातकों के सुख-शांति पर थोड़ा सा खलल पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है। विदेश व्यापार या फिर नौकरी की चाहत रखते हैं या फिर कर रहे हैं, तो इस अवधि में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि धन हानि के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये अवधि थोड़ी प्रतिकूल होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों के पढ़ाई पर किसी प्रकार की बाधा आ सकती है। एकाग्रता की कमी देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें, तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य का भी अधिक ख्याल रखने की जरूरत है।

मई माह के चौथे सप्ताह कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सप्ताह आरंभ होने से पहले राहु-केतु के साथ-साथ गुरु बृहस्पति ने राशि परिवर्तन किया था। जिसके कारण इस सप्ताह हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से असर देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा इस सप्ताह बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर सूर्य पहले से विराजमान है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।