Rahu Gochar 2025 In Kumbh: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को मायावी ग्रह की उपाधि दी गई है। साथ ही राहु ग्रह एक राशि में लगभग 18 महीने तक तर रहते हैं। आपको बता दें कि राहु ग्रह इस समय मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और वह 18 मई 2025 को राहु शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि में राहु 5 दिसंबर 2026 तक रहने वाले हैं। ऐसे में राहु ग्रह के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान जो भी निवेश करेंगे वह आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। आपको अच्छी मात्रा में बड़ा धन लाभ मिलेगा। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस दौरान व्यापारियों की कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए लाभ के योग बन रहे हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
राहु ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है। साथ ही इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन भी मिल सकता है। आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं पको अपने छोटे भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कई बड़ी लोगों से जान पहचान होगी। आप अपने आत्मविश्वास के बल पर काफी कुछ हासिल करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको इस समय मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं तो उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।
