Rahu Gochar 2025 In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को मायावी और पापी ग्रह की उपाधि दी गई है। साथ ही राहु ग्रह एक राशि में करीब 18 महीने तक संचरण करते हैं। आपको बता दें कि राहु ग्रह इस समय मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और वह 18 मई 2025 को राहु अपने मित्र शनि की राशि कुंभ में संचऱण करेंगे। कुंभ राशि में राहु 5 दिसंबर 2026 तक रहने वाले हैं। ऐसे में राहु ग्रह के गोचर से कुछ राशियों के अच्चे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
राहु ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है। आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और कलात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि एवं सम्मान प्राप्त होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु ग्रह का राशि परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से पराक्रम और साहस भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं आपको अपने छोटे भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कई बड़ी लोगों से जान पहचान होगी। वहीं नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
राहु ग्रह का गोचर मिथुन राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह का राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। करियर में सफलता हासिल हो सकती है। रुका धन वापस मिल सकता है। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।