Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi: वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 मई 2025 को राहु का गोचर मीन राशि से निकलकर शनि की राशि कुंभ में होगा। राहु 18 मई को शाम 5 बजकर 8 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। राहु का एक राशि में ठहराव लगभग 18 महीने का होता है, और इस बार वे शनि के प्रभाव वाली कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। राहु को ज्योतिष में मायावी और क्रूर ग्रह माना जाता है, और शनि की राशि में इसका प्रवेश कई राशियों के लिए भारी साबित हो सकता है। इन राशियों को इस गोचर के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कहीं आपकी राशि भी तो इसी सूची में नहीं है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि वालों के लिए राहु का गोचर 10वें भाव में होगा। यह भाव कामकाज और करियर से जुड़ा होता है। इस दौरान जातक शॉर्टकट अपनाने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे कार्यों में गलतियां हो सकती हैं। दूसरों पर काम छोड़ना नुकसानदेह साबित हो सकता है। पारिवारिक आयोजनों में शामिल न हो पाने से रिश्तों में दूरी आ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस राशि के जातक राहु बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

राहु का गोचर कर्क राशि के 8वें भाव में हो रहा है, जो कि रोग, रहस्य और अचानक घटनाओं का भाव होता है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। शेयर बाजार या निवेश से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से मतभेद संभव हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस राशि के जातक भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

राहु सिंह राशि के 7वें भाव में प्रवेश करेगा, जो कि विवाह और साझेदारी का भाव है। इस समय वैवाहिक रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। किसी तीसरे व्यक्ति की राय या हस्तक्षेप रिश्तों में खटास ला सकता है। पार्टनर से ईमानदारी से बात करें और किसी तरह की अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस राशि के जातक शनिवार के दिन काले तिल का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

राहु का गोचर वृश्चिक राशि के 4वें भाव में होगा, जो परिवार, माता और घर से जुड़ा है। इस समय पारिवारिक सामंजस्य कमजोर पड़ सकता है। आपसी प्रेम और समझ की कमी हो सकती है। कुछ जातकों को कामकाज के कारण घर से दूर रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से छाती से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस राशि के जातक काले कुत्ते को भोजन खिलाएं।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

मीन राशि के लिए राहु ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेगा, जो कि लाभ का भाव है। हालांकि यह राहु के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं। अचानक खर्चों में वृद्धि से बजट गड़बड़ा सकता है। प्रियजनों से दूरी या ऑफिस की तनावपूर्ण स्थिति मानसिक शांति छीन सकती है। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस राशि के जातक हर शनिवार को कच्चे कोयले पर पानी चढ़ाएं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।