Rahu Gochar 2024: दैत्यों के सेनापति राहु जीवन में कई समस्याओं का कारण बनते हैं। राहु एक ऐसा ग्रह है जो विपरीत दिशा से एक्टिवेट होकर आपको लाभ ही लाभ होने लगता है। बता दें कि 30 अक्टूबर 2023 को गुरु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश गए थे। ऐसे में गुरु चांडाल दोष भी समाप्त हो गया था। ऐसे में राहु का शुभ योग धीरे-धीरे मिलने शुरू हो गए थे। लेकिन उस समय राहु अंश बल जीरो डिग्री था। इसलिए ज्यादा फल दे नहीं पा रहे थे। लेकिन अब राहु ने 27 डिग्री की सीमा रेखा पार कर ली है। जिसमें अब राहु को बल प्रदान मिलता है, जिससे अब राहु शुभ परिणाम हर राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं राहु की चाल बदलने से किन राशियों को मिलेगा लाभ
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि में राहु दशम भाव में है। यह गोचर काफी शुभ माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को अपार धन संपदा की प्राप्ति हो सकती है। राहु की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में अपार सफलता के साथ खूब मुनाफा मिलने वाला है। साझेदारी में किए जा रहे बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकते हैं। डूबे हुए पैसे अब मिल सकते हैं। इसके साथ ही नए काम करने की शुरुआत कर सकते हैं और लाभ मिलने के पूरे आसार है। विवाह के इच्छुक जातकों की शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं, क्योंकि गुरु की दृष्टि सप्तम भाव में पड़ रही है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में सकारात्मकता आएगी। काम में आपका प्रति लगाव बढ़ेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
राहु सप्तम भाव में विराजमान है। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा जाने वाला है। रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू होंगे। इसके साथ ही पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में अब सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही डूबा या फंसा हुआ पैसा मिलेगा। इसके साथ ही आय के साधन बढ़ेंगे। व्यापार में खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को काफी लाभ मिलने वाला है। आपका दोस्तों और करीबियों का साथ मिलेगा। इसके अलावा पदोन्नति के साथ उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। राहु के कारण पहले जो लाभ नहीं मिले थे और अब मिलना शुरू हो जाएगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
राहु इस राशि के जातकों को शुभ फल देने वाले हैं। 18 मई 2025 तक राहु आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां ही ला सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होगी। जीवन में स्थिरता आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस की बात करें, तो लंबे समय से चले आ रहे घाटे से अब छुटकारा मिलेगा और खूब मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलने के आसार मिलने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।