Rahu Nakshatra Gochar 2024: पापी ग्रह राहु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। उनके राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। छाया ग्रह होने के बावजूद ये हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक इनका प्रभाव होता है। आमतौर पर राहु को नकारात्मक माना जाता है। लेकिन जब ये देने में आते हैं, तो फिर छप्पड़ फाड़ कर देते हैं। रंक को राजा बना देते हैं। आर्थिक, मानसिक, शारीरिक रूप से सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। राहु एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं और इस परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय राहु मीन राशि में विराजमान है। वहीं नक्षत्र की बात करें, तो वह उत्तराभाद्रपद में विराजमान है। मित्र शनि के नक्षत्र में होने से राहु काफी बलशाली हो गए हैं। आइए जानते हैं राहु के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

द्रिक पंचांग के अनुसार, राहु 8 जुलाई को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस नक्षत्र में अगले साल 2025 में मार्च माह तक रहने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये राहु के नक्षत्र परिवर्तन करना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए ये नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के दसवें भाव में राहु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही चुनौतियां अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। अपने मित्र के नक्षत्र में जाने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके करियर में एक नई उछाल आ सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। जीवन में कई तरह की खुशियों का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के धन भाव में राहु विराजमान है। ऐसे में राहु आपके जीवन में खुशियां ला सकता है। शनि के नक्षत्र में राहु के होने से आपके जीवन में कई खुशियां आ सकती है। आप अधिक से अधिक धन अर्जित करने में कामयाब हो सकते हैं। राहु के धन भाव के गोचर होने से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। डूबा  या फंसा हुआ पैसा आपके द्वारा किए गए प्रयास से वापस मिल सकता है। इसके साथ ही भविष्य के लिए भी आप बचत कर रहे हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से आपको छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है।  आप धन संबंधी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इससे भविष्य में आपको काफी लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को राहु का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि में राहु भाग्य यानी नवम भाव में विराजमान है। अपने मित्र के नक्षत्र में होने के कारण राहु अत्यधिक बली हो रहे हैं। आप खुद के बारे में सोचेंगे और आत्म मंथन करेंगे। जीवन में सफलता आएगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आपके भाग्य को एक नई दिशा प्रदान कर सकता है। कुछ नया करने की सोच बनेगी। राहु लगातार आपके भाग्य को निखारते रहेंगे। इस दौरान आपको कई ऐसी इच्छा पूरी हो सकती है, जो लगभग आप भूल चुके थे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024