Rahu Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छाया और पापी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वह एक राशि में करीब 18 माह तक रहते हैं। राशि के साथ एक अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। बता दें कि राहु 8 जुलाई को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर शनि के नक्षत्र में उत्तराभाद्रपद में प्रवेश कर गए हैं।जहां वह करीब सवा आठ महीने यानी 16 मार्च 2025 तक रहेंगे। बता दें कि अभी तक राहु बुध के नक्षत्र रेवती में विराजमान था। वहीं अब अपने परम मित्र शनि के नक्षत्र यानी उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में राहु शनि के प्रभाव से 10 गुना अधिक बलशाली हो गए को अत्यंत शुभ माना जाता है, जो जीवन में कुछ नया करने के लिए अग्रसर करते हैं। ऐसे में राहु का इस नक्षत्र में होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।
इस समय शनि गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है और राहु उत्तराभाद्रपद में है। ऐसे में दोनों ग्रहों के शुभ नक्षत्र में होने से फल भी शुभ होगा। लेकिन इस बात का ध्यान देना बेहद जरूरी है कि आपकी कुंडली में राहु की स्थिति अच्छी है कि बुरी। अगर आपकी कुंडली में राहु अच्छे हैं, तो आपको हर इच्छा को पूरा करेगा। वहीं अगर खराब है, तो राजा को रंक बनाने में देर नहीं करेंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
राहु का गोचर पराक्रम यानी तीसरे भाव में हो रहा है। इसके साथ ही गुरु, राहु और शनि की की दृष्टि एकादश भाव में पड़ रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों का असर अच्छा रहने वाला है। मकर राशि के जातकों के लिए राहु लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अगर आपकी कुंडली में राहु की महादशा चल रही है, तो शनि इस राशि के जातकों को लाभ देंगे। इसके साथ ही शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में शनि काफी कुछ कर देकर जाएंगे। राहु की स्थिति अच्छी होने पर आप अत्यंत दूरदर्शी, चतुर और चालाक बना देंगे। हर क्षेत्र में आपको सफलता हासिल हो सकती है। राहु आपके जुनून, महत्वाकांक्षा को बढ़ाने में मदद करेगा। विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस अवधि में आपको लाभ मिलेगा। विदेश से लाभ अधिक मिलने के योग बन रहे हैं। कला के क्षेत्रों से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। विदेशों से अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मकर राशि के जातक जितना अधिक ऑनलाइन, संचार माध्यम से जुड़ेंगे, तो उतना अधिक लाभ मिलेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में राहु छठे भाव में नक्षत्र परिवर्तन करके प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ देने वाला है। तुला राशि के लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के जातकों का धन भाव पूरी तरह से जाग्रत रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को राजनीति, पुलिस, आर्मी, खेल आदि के क्षेत्र में आप अपने प्रतिद्वंदी को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। बेरोजगारों को सफलता हासिल हो सकती है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। राहु के प्रभाव से आपके सामने कोई भी शत्रु नहीं टिक सकता है। राहु में ऐसी क्षमता होती है, जो पीठ पीछे नुकसान पहुंचा रहे हैं उन्हें आप पहचान लेगे। आपको राहु काफी चतुर और चालाक बना देंगे, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस में भी अपार सफलता हासिल होगी। विदेशी व्यापार में भी खूब फल प्राप्त हो सकता है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।किसी कारण किसी भी प्रकार का लोन लेना चाहते थे। लेकिन नहीं मिला था। वहीं अब राहु की कृपा से आपको आसानी से लोन मिल जाएगा। हर तरह की परेशानी से आप छुटकारा पा सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
आपके राशि में राहु धन के भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लग्न भाव में शनि होने के कारण इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। सरकारी कामों से सफलता हासिल होगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। राहु की दृष्टि आठवें भाव में पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के साथ लगाव पड़ेगा। इसके साथ ही उनके सहयोग से आप खूब धन लाभ पाएंगे। राहु अपनी बुद्धि बल, कौशल के बल में खूब धन लाभ रहेगा। मार्च 2025 तक कर्म का भाव एक्टिव रहने के कारण हर क्षेत्र में आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। भविष्य में होने वाली घटनाओं का आपको पहले से आभास हो सकता है। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। राहु की दृष्टि छठे भाव में पड़ने के कारण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा। अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। अपने प्रतिद्विधियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।