Rahu Nakshatra Gochar 2024: छाया ग्रह राहु शनि के बाद सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब 18 माह तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में दोबारा आने में करीब 18 साल का वक्त लग जाता है। राहु राशि के अलावा एक निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। जिसका असर हर राशि में देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय राहु उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। शनि के नक्षत्र में होने के कारण राहु और भी ज्यादा सकारात्मक प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में डाल सकता है। राहु के अपने परम मित्र के नक्षत्र में आने से कई गुना अधिक बलशाली हो चुके हैं और ऐसे में राहु के साथ-साथ कुछ राशियों के ऊपर शनिदेव की भी विशेष कृपा हो सकती है। आइए जानते हैं राहु के शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, राहु 16 अगस्त को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश कर गए हैं और इसमें 2 दिसंबर तक रहने वाले हैं। बता दें कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शनि का नक्षत्र है और 27 नक्षत्रों में से 26वां माना जाता है। बता दें कि राहु उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 16 मार्च को शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहने वाले हैं।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि में राहु धन भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लग्न भाव में शनि के होने से इस राशि के जातकों को राहु के साथ-साथ शनि की विशेष कृपा प्राप्त होगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। राहु की दृष्टि आठवें भाव में पड़ रही है। इसलिए अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से चले आ रहे कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। अगर इस राशि के जातक निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि में राहु तीसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर गुरु के साथ राहु और शनि की दृष्टि एकादश भाव में पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश से अगर आपका व्यापार चल रहा है, तो अचानक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। राहु के कारण अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। इसके साथ ही साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। व्यापार और करियर से खूब लाभ मिलने वाला है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। छठे भाव में राहु के होने से इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। करियर में भी लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आप अपने करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको कई अवसर मिल सकते है। इससे आपको खूब लाभ मिलने वाला है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। राहु के छठे भाव में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही अगर आप बैंक आदि से लोन लेना चाहते हैं, तो उसमें भी सफलता हासिल हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।