Rahu Nakshtra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया और पापी ग्रह माना जाता है। इस मायावी ग्रह के राशि परिवर्तन करने  का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि राहु करीब 18 माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय वह मीन राशि में विराजमान है और साल 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। लेकिन समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। राहु के नक्षत्र परिवर्तन का असर भी देश-दुनिया में देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु इस समय उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है और इस साल इसी नक्षत्र में रहेंगे। लेकिन समय-समय पर नक्षत्र पद परिवर्तन भी करेंगे। बता दें कि 16 अगस्त को राहु  उत्तरा भाद्रपद के तृतीय पद में प्रवेश कर गए हैं। जहां पर दिसंबर तक रहने वाले हैं। राहु का उत्तराभाद्रपद के तृतीय पद में जाना कई राशियों की किस्मत को चमका सकता है। जानें इन राशियों के बारे में…

द्रिक पंचांग के अनुसार, राहु 16 अगस्त को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश कर गए हैं और इसमें 2 दिसंबर तक रहने वाले हैं। बता दें कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शनि का नक्षत्र है और 27 नक्षत्रों में से 26वां माना जाता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

राहु का   उत्तराभाद्रपद पद के तीसरे नक्षत्र में आने से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि का तीसरा भाव अब भी जाग्रत है, क्योंकि इस भाव में राहु  के साथ-साथ शनि और गुरु की दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में राहु के नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव इस राशि के जातकों के जीवन में पड़ने वाला है। करियर के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब नजर आएगा।इसके साथ ही विदेश में उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में भी लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों को विदेश से किए जा रहे व्यापार से खूब मुनाफा हो सकता है। आपके द्वारा बनाई गई नीति सफल हो सकती है।  मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

राहु शुक्र के परम मित्र है और आपके धन भाव से गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। राहु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत अधिक शुभ होने वाला है। लंबे समय से जिस काम को करने की सोच रहे थे, वो अब पूरा हो सकता है। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले जातकों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।  शेयर मार्केट से भी खूब लाभ मिलेगा। फाइनेंस, शेयर मार्केट में काम करने वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। शनि और राहु का ये संयोग आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में राहु का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। राहु नक्षत्र परिवर्तन करके इस राशि के छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छा परिणाम मिलेगा। राहु आपके आपकी राशि शुक्र के मित्र है। शनि के नक्षत्र से प्रवेश करने से इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। अचानक धन लाभ के कई रास्ते खुल जाएंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। विदेश से आपको धन लाभ हो सकता है। समाज मं मान-सम्मान मिलेगा। शत्रुओं का नाश होगा। आप अपने प्रतिद्वंदियों पर हावी रहेंगे। नौकरी में भी खूब लाभ मिल सकता है। आपको कई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024