Rahu Nakshtra Gochar 2024: पापी और छाया ग्रह राहु करीब 18 माह तक एक राशि में विराजमान रहते हैं। ऐसे में राहु के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। बता दें कि इस समय राशि गुरु की राशि मीन राशि में विराजमान है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को कलयुग को राजा माना जाता है, ऐसे में ये किसी भी राशि को रंक को राजा बना सकते हैं। राहु की स्थिति अगर आपकी कुंडली में अच्छी है, तो आपको आर्थिक, शारीरिक, मानसिक समस्याओं से निजात मिल सकती है। बता दें कि राहु 30 अक्टूबर 2023 में मीन राशि में वक्री अवस्था में गोचर किया था और वह साल 2025 के मई माह तक रहने वाले हैं। इसके साथ ही राहु समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। बता दें कि राहु इस समय उत्तरा भाद्रपद के तृतीय पद में गोचर कर रहे हैं। शनि के नक्षत्र में आकर राहु अत्यंत बलवान हो जाते हैं। राहु और शनि के बीच मित्रता का भाव होने के कारण राहु कई राशियों की किस्मत चमका सकते हैं। आइए जानते हैं राहु के महाबली होने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में राहु ग्यारहवें भाव में विराजमान है। राहु के साथ-साथ शनि का भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। राहु के महाबली होने से इस राशि के जातकों को अपार धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। राहु के लिए ग्यारहवें भाव सबसे अधिक लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शेयर मार्केट, लॉटरी, सट्टेबाजी के द्वारा आपको अपार धन लाभ हो सकता है। आने वाले समय साल 2025 तक इस राशि के जातकों को खूब धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। राहु का पूरा सपोर्ट मिलने के कारण भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। करियर और बिजनेस के द्वारा भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। अविवाहितों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी राहु का होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में दसवें भाव में रहकर शनि के नक्षत्र में पहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को सूर्य के समान फल देने वाले हैं। खूब पैसा मिलेगा। अप्रत्याशित धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर, वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। बैंक से भी आपको लोन मिल सकता है। कर्ज के बोझ से भी छुटकारा मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्या समाप्त हो सकती है। शत्रुओं के ऊपर विजय प्राप्त करेंगे। रंक से राजा बनाने में आपको मदद करेगा। प्रमोशन, पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि नमें राहु छठे भाव में है। इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। व्यापार में अपने प्रतिद्दियों पर विजय प्राप्त होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होगी। इसके साथ ही लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चल रही थी, तो वह अब समाप्त होगी। नौकरी में भी काफी लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी मिलने के योग काफी अधिक मिल रहे हैं। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्त हो सकती है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।