Rahu Gochar In Meen: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को मायावी ग्रह माना गया है। वहीं यह लगभग 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही आपको बता दें कि साल 2025 के मध्य तक राहु ग्रह गुरु ग्रह के स्वामित्व वाली राशि मीन में भ्रमण करेंगे। जिससे इनका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ेका। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं राजनीति में सफलता और मान- सम्मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशयां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग विदेश से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं, उनके लिए यह समय लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। वहीं धन करियर और बैंक बैलेंस के मामले में भी यह अवधि अच्छी रहने वाली है। साथ ही इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। साथ ही जो लोग जॉब चेंज करना चाहते हैं उनकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

राहु ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही  इस राशि के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े हैं उनके लिए अच्छा समय रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों के लिए भी उत्तम समय रहेगा। राहु ग्रह के प्रभाव से आपके व्यापार में दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की देखने को मिलेगी। वरहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं राजनीति से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024