Rahu Gochar 2025: राहु को पापी ग्रहों में से एक माना जाता है। राहु एक छाय़ा ग्रह है, जो एक राशि में करीब 18 माह तक रहते हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य प्रभाव डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय राहु मीन राशि में विराजमान है और इस राशि में मई 2025 तक रहने वाले हैं। इसके बाद वह राशि परिवर्तन करेंगे। बता दें कि छाया ग्रह 18 मई 2025 को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर राहु मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद इस राशि में 24 नवंबर 2026 तक रहने वाले हैं। राहु के शनि की राशि कुंभ में रहने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं साल 2025 में राहु के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…

मकर राशि (Makar Zodiac)

राहु के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। व्यापार में भी सफलता के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही कर्ज, लोन से मुक्ति मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने धैर्य और लगन से काम करेंगे, तो आपको अवश्य सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में चल रही उठक-पठक अब समाप्त हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही काम के सिलसिले में कई बार विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

कुंभ राशि के लग्न भाव में राहु प्रवेश करेंगे। शनि और राहु के बीच मित्रता का भाव है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी राहु का कुंभ राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जीवन मे कुछ अच्छे काम कर पाएंगे। परिवार के बीच चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही नौकरी में सफलता के साथ ही नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। आय के स्त्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। ऐसे में आप इस समय काफी संतुष्ट और प्रसन्न महसूस करेंगे। इस अवधि में शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो लगा सकते हैं। लेकिन बिना सोच समझकर लगाने से बचें।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।