Rahu Gochar 2023: साल 2023 में कई ग्रहों का गोचर होगा। ग्रह राशि परिवर्तन कर दूसरे राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। राहु भी अपनी राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव जातकों पर पड़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 तक मेष राशि में रहेंगे और उसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि राहु ग्रह का सकारात्मक प्रभाव किन-किन राशियों पर पड़ सकता है।
जातकों पर क्या होता है राहु ग्रह का सकारात्मक प्रभाव (Rahu Grah)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु ग्रह को तेज बुद्धि वाला ग्रह माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में राहु ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं। उन्हें करियर और कारोबार में प्रगति मिलने की मान्यता है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को भी कई लाभ होने की मान्यता है।
मिथुन राशि (Grah Gochar 2023)
इस राशि के जातकों को राहु ग्रह का साथ मिल सकता है। जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। आर्थिक लाभ भी हो सकता है।
कर्क राशि (Rashi Parivartan 2023)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों की कुंडली में राहु ग्रह अक्टूबर के अंत तक दसवें भाव में प्रवेश करेंगे। कार्यक्षेत्र में समय अच्छा हो सकता है और आपको सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत का परिणाम मिल सकता है। अन्य भी कई लाभ हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Rahu Gochar 2023)
इस राशि के जातकों की कुंडली में वर्ष 2023 की शुरुआत से ही राहु ग्रह तीसरे भाव में रहेंगे। कार्यस्थल पर समय आपके पक्ष में हो सकता है। सहकर्मियों और अधिकारियों का साथ मिल सकता है।आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ आपको मिल सकता है।