Rahu Budh Yuti 2025: साल 2025 ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से काफी अच्छा जाने वाला है। जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिल सकता है। बता दें कि साल 2025 में राहु और बुध ग्रह की युति होने जा रही है। दरअसल, राहु पहले से ही मीन राशि में विराजमान है। वहीं बुध 27 फरवरी को रात 11:46 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे इन दोनों ही ग्रहों की युति हो रही है। राहु और बुध की युति का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह पड़ेगा। लेकिन ये 3 राशियां ऐसी है जिनको हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं साल 2025 की लकी राशियों के बारे में…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

बुध और राहु की युति इस राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकती है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में युति हो रही है। इनकम के भाव में होने के कारण धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। लंबे समय से रुका का एक बार फिर से आरंभ हो सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही बौद्धिक क्षमता की बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। विदेशों स्रोतों से अच्छा पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। कोई नया निवेश करने से लाभ मिलेगा। वाहन, प्रॉपर्टी आदि खरीदने के बारे में सोच सकते हैं भाई-बहनों का पूरा साथ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

साल 2025 में बुध और राहु की युति पांचवें भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट के द्वारा आप काफी धन कमा सकते हैं। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। राहु की कृपा से बच्चों की प्रगति हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए राहु-बुध की युति अनुकूल साबित हो सकती है। इस राशि में छठे भाव में दोनों की युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। तर्क-वितर्क करने की क्षमता देखकर कई लोग आपसे प्रेरित हो सकते हैं। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब समाप्त हो सकती है।

दिसंबर के अंत में कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन करने का असर कुछ राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।