Rahu Budh Yuti Effects: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि 7 मार्च को ग्रहों के राजकुमार अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही मायावी ग्रह राहु विराजमान हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से 18 साल बाद जड़त्व योग का निर्माण मीन राशि में होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन लोगों को धनहानि और सेहत से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और राहु की युति अशुभ साबित हो सकती है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी बुध हैं। इसलिए इस समय आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इसलिए काम- कारोबार प्रभावित हो सकता है। साथ ही इस समय आप कुछ समय की छुट्टी भी ले सकते हैं। वहीं व्यापारियों को इस समय धनहानि हो सकती है। इसलिए सोच- समझकर निवेश करें। साथ ही कार्यस्थल पर कोई लापरवाही नहीं करें। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध और राहु की विनाशकारी युति सिंह राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से अष्टम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए आपको धनहानि हो सकती है। वहीं सेहत से संंबधित परेशानी हो सकती है। वहीं मामा, मौसी, भाई- बहन, बुआ की सेहत भी खराब हो सकती है। साथ ही इन लोगों के साथ आपके संबंध भी खराब हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। साथ ही इस समय कोई बड़ी व्यापारिक नई डील नहीं करें। तो बेहतर होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और बुध की युति हानिकारक साबित हो सकती है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर नीच के होंगे और राहु ग्रह साथ में होंगे। इसलिए इस समय आपके वैवाहिक जीवन में अशांति हो सकती है। साथ ही जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वहीं काम- कारोबार में उतार- चढ़ाव हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं इस समय कोई नए काम की शुरुआत न करें। साथ ही इस समय आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024