Rahu Budh Yuti Effects: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि राहु ग्रह अभी मीन राशि में संचरण कर रहे हैं। साथ ही 7 मार्च को बुध ग्रह मीन राशि में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिससे मीन राशि में राहु और बुध की युति बनेगी। आपको बता दें कि राहु और बुध ग्रह लगभग 15 साल बाद नजदीक आ रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों कों शेयर, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सपने में इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है धनलाभ

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और राहु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबार में भी इस दौरान आप कोई बड़ी डील क सकते हैं। आपके लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपके प्रभावित होंगे। वहीं व्यापारियों को इस समय उधार दिया हुआ धन मिलेगा। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार वाणी से जुड़ा है जैसे- शिक्षक, मीडिया, बैंकिंग और मार्केटिंग से जुड़ा हुआ है, तो आपको यह समय लाभप्रद रह सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध और राहु का संयोग मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको करियर में इस दौरान अप्रत्‍याशित सफलता मिलने की संभावना है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कारोबार में शुभ परिणाम हासिल होंगे और आपकी मनचाही तरक्‍की होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए इस वक्‍त प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। वहीं आपको इस समय आपके पिता के साथ संबध मजबूत होंगे। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और बुध का संयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय धर्म- कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। वहीं आप या आपके परिवार का कोई व्‍यक्ति इस दौरान विदेश यात्रा पर जा सकता है। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024