Rahu And Shukra Conjunction In Kumbh: वैदिक पंचांग के अनुसार फरवरी के महीने में मायावी ग्रह राहु और धन के दाता शुक्र ग्रह की युति बनने जा रही है। क्योंकि राहु ग्रह अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं शुक्र ग्रह फरवरी के महीने में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 18 साल बाद कुंभ राशि में शुक्र और राहु की युत बनेगी। इस युति के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही अचानक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

राहु और शुक्र की युति वृष राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली में करियर और कारोबार के स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही  करियर में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग हैं। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। वहीं इस दौरान लंबे समय से रुके धन संबंधी कार्य गति पकड़ेंगे। साथ ही आय के नए अवसर सामने आ सकते हैं। वहीं इस समय व्यापार में लाभ के संकेत हैं। साथ ही इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और शुक्र की युति लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और घर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं साझेदारी के कामों में भी भरोसेमंद परिणाम सामने आएंगे। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और शुक्र की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपक राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरजस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप आय के नए- नए माध्यम से धन कमा सकते हैं। वहीं व्यापार में लाभ के संकेत हैं। वहीं इस दौरान नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी, साथ ही मान-सम्मान भी मिलेगा। साथ ही इस समय आपको निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026