Rahu And Shukra Conjunction In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अपने मित्र और शत्रु ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह ने आज यानी 28 जनवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर लिया। जहां पर राहु ग्रह पहले से ही स्थित हैं। ऐसे में राहु के साथ शुक्र ग्रह की युति बन रही है। राहु और शुक्र की युति कुछ राशियों के लिए काफी लाभकारी हो सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और राजनीति में सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

राहु और शुक्र का संयोग आप लोगों के लिए अनूकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से भाग्य भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। ई जिम्मेदारियां आपके करियर को ऊंचाई पर ले जाएंगी। छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और शक्र का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बन रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस दौरान  प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। वहीं आप समाज में लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

राहु और शुक्र का संयोग मिथुन राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही  करियर में प्रमोशन के योग हैं। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा और नई जिम्मेदारियां आपके करियर को ऊंचाई पर ले जाएंगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आएगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा और निवेश से लाभ होगा। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025