Rahu And Shukra Conjunction In Meen: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके अपने मित्र और शत्रु ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया। जहां पर राहु ग्रह पहले से ही स्थित हैं। ऐसे में राहु के साथ शुक्र ग्रह की महायुति बन रही है। राहु और शुक्र की युति कुछ राशियों के लिए काफी शुभ सिद्ध हो सकती है। साथ ही इन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
राहु और शुक्र का संयोग आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से भाग्य भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। ई जिम्मेदारियां आपके करियर को ऊंचाई पर ले जाएंगी। छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों को राहु और शुक्र की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपकी भौतिक उन्नति हो सकती है। साथ ही आपके व्यापार और करियर में बड़े बदलाव के रूप में सामने आ सकता है। कोई स्थायी क्लाइंट मिलना या व्यापार में अचानक विस्तार की संभावनाएं बन रही हैं। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और शुक्र की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।