Rahu And Shukra Conjunction In Meen: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक ग्रह निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह की दूसरी ग्रह से युति या फिर किसी प्रकार से शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य के दाता शुक्र 31 मार्च को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि मीन राशि में पहले से ही छाया ग्रह राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में मीन राशि में राहु और शुक्र की युति हो रही है। यह युति काफी शुभ मानी जा रही है। बता दें कि शुक्र 23 अप्रैल तक इसी अवस्था में रहने वाली है। आइए जानते हैं मीन राशि में राहु और शुक्र की युति से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि में राहु और शुक्र की युति ग्यारहवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आपके द्वारा की गई मेहनत और लगन का फल मिलेगा। इसके साथ ही रुके काम पूरे होंगे। नए प्रोजेक्ट या फिर बिजनेस की कोई डील साइन हो सकती है। धन की कमी पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय जाने वाला है। वहीं करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ लोगों का साथ मिल सकता है। वेतन वृद्धि और पदोन्नति के भी चांस बन रहे हैं।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में राहु और शुक्र की युति नौवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों का अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। इसके साथ ही किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। अपने प्रियजनों के साथ किसी लंबी यात्रा में जा सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी। इसके साथ ही अटके हुए काम पूरे होगे। रुकी हुई परियोजनाएं एक बार फिर से शुरू हो सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में राहु और शुक्र की युति छठे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातक अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं। शत्रु पर विजय मिल सकती है। इसके साथ ही कानूनी मामलों में आपको भी लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये अवधि अच्छी साबित हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही नौकरी या फिर ऐसे ही घूमने के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। व्यापार में नई डील या फिर प्रोजेक्ट में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कुल मिलाकर राहु और शुक्र की युति तुला राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।