Rahu And Shukra Conjunction In Meen: वैदिक पंचांग के अनुसार मार्च के अंत में वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पहले से मायावी ग्रह राहु विराजमान हैं। जिससे इन दोनों मित्र ग्रहों की युति मीन राशि में बनने जा रही है। साथ ही यह युति लगभग 18 साल बाद बनने जा रही है। क्योंकि राहु ग्रह ने 18 साल बाद मीन राशि में गोचर किया है। ऐसे में इस युति के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही अपार धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल होगी।साथ ही आपके नए संपर्क बनेंगे। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिलेगा। आपके बैंक- बैलेंस में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

राहु और शुक्र की युति कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आपके प्रेम संबंध इस दौरान पहले से अधिक मजबूत होंगे। आप अपने लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताएंगे। साथ ही आपको साझेदारी के काम में लाभ होगा। वहीं इस समय शुक्र ग्रह के प्रभाव से जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क मिलने से आपको आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और शुक्र का संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप अपने परिवार या काम- कारोबार के संबंध से यात्रा पर भी जा सकते हैं। जो शुभ साबित होंगे। वहीं इस अवधि में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं करियर और बिजनेस की दिशे में किए गए प्रयास सफल साबित होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024