Rahu And Shukra Conjunction In Meen: ज्योतिष मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह जनवरी माह के अंत में यानी 28 जनवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर राहु ग्रह पहले से ही विराजमान हैंं। ऐसे में राहु के साथ शुक्र ग्रह की युति होगी। राहु और शुक्र की युति कुछ राशियों के लिए काफी लाभकारी हो सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और राजनीति में सफलता के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
यह भी पढ़ें…
यह भी पढ़ें…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
राहु और शुक्र की युति आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आप अपने परिवार या काम- कारोबार के संबंध से यात्रा पर भी जा सकते हैं। जो शुभ साबित होंगे। वहीं इस अवधि में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस समय आय वृद्धि का योग बन रहा है। हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ पार्टनर का साथ मिल सकेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
कन्या राशि के जातकों को राहु और शुक्र की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से सप्तम स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन बेहत होगा। साथ ही आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आपके प्रेम संबंध इस दौरान पहले से अधिक मजबूत होंगे। आप अपने लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताएंगे। साथ ही आपको साझेदारी के काम में लाभ होगा। वहीं इस समय शुक्र ग्रह के प्रभाव से जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। हर काम में अपार सफलता हासिल कर सकेंगे। काफी समय से जो काम पूरा नहीं हो पा रहा था, जल्दी पूरा कर सकेंगे।
मीन राशि (Meen Zodiac)
शुक्र और राहु का संयोग मीन राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर बेनेगी। इसलिए इस समय नौकरीपेशा के लिए उत्तम साबित होगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वहीं अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आय वृद्धि का योग बन रहा है। साथ ही इस दौरान आपके बैंक- बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।