Rahu And Shukra Conjunction In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मीन राशि में अभी राहु ग्रह संचरण कर रहे हैं। इसके साथ ही मार्च की शुरुआत में शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे मीन राशि में राहु और शुक्र की युति बनने जा रही है। आपको बता दें कि यह युति 12 साल बाद बनेगी। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
बुध ग्रह करेंगे मकर में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इससिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। वहीं शुक्र का प्रभाव से आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही आपका आर्थिक पक्ष भी बहुत मजबूत होगा। इस दौरान आपकी सेविंग्स भी बढ़ सकती है। वहीं इस अवधि में आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।
धनु राशि (धनु Zodiac)
राहु और शुक्र का संयोग तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको दौरान माता- पिता या उनके रिश्तेदार के जरिए लाभ मिल सकता है। यह महीना आपकी आर्थिक उन्नति के लिए उत्तम फलदायी रहेगा। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार प्रापर्टी, रियल स्टेट और मेडिकल लाइन से जुड़ा हुआ है, उनको लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी का वाहन खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और शुक्र की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको इस दौरान जॉब के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इसलिए इस दौरान आप जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके प्रयास इस महीने सफल होंगे। साथ ही इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उसको इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
