Grahan Dosh In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 13 जुलाई को राहु और चंद्रमा की युति कुंभ राशि में बनने जा रही है। जिससे ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि इन राशियों धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। वहीं कहीं धन फंस सकता है। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए ग्रहण योग नुकसानदायक साबित हो सकता है।क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन तनावभरा रह सकता है। साथ ही घर- परिवार में किसी के साथ विवाद भी हो सकता है। सामाजिक जीवन में भी अनिश्चितता और दूरियां पैदा हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी डगमगाने की आशंका है। अचानक कोई खर्चा या रुकावट आ सकती है। वहीं इस समय आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए ग्रहण योग हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि इस समय आपके प्रयासों का अपेक्षित फल न मिलने से निराशा हो सकती है, और बॉस या वरिष्ठों के साथ तालमेल में भी कमी आ सकती है। साथ ही इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। साथ ही मन में बैचेनी रह सकती है, किसी भी कार्य में मन न लगना। इसलिए इस समय नौकरी न बदलें। वहीं इस समय मानसिक तनाव भी हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
ग्रहण योग का बनना धनु राशि के लोगों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। साथ ही सामाजिक मान-सम्मान में गिरावट या किसी आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। जरूरी काम रुक सकते हैं। साथ ही सेहत का भी ध्यान रखें। वहीं वाद- विवाद से भी बचें।