Rahu Budh Yuti Effects 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह 27 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही मायावी ग्रह राहु विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि में राहु और बुध की युति बनने जा रही है। यह संयोग 18 साल बाद बन रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों कों शेयर, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और बुध का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपके कम्युनिकेशन में सुधार आएगा। जिससे लोग इंप्रेस होंंगे। वहीं इस अवधि में आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही इस दौरान व्यापाऱियों को फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं  मीडिया, मार्केटिंग, लेखन या सोशल मीडिया से जुड़े हैं तो इस दौरान आपको खूब लाभ देखने को मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और बुध का संयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आपने जो भी पहले निवेश किया है उसका फल आपको इस अवधि में मिलेगा। पिछले निवेश से आपको लाभ प्राप्ति के अच्छे मौके मिलेंगे। इंवेस्टमेंट, शेयर बाजार, बिजनेस व पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस दौरान व्यापारीगण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा औऱ लॉटरी में लाभ के योग बनेंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

राहु और बुध का संयोग मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही  आपको करियर और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर देखने को मिलेंगे। इस दौरान विदेश यात्रा और हायर एजुकेशन में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में विस्तार के भी आसार रहेंगे। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025