वैदिक पंचांग के अनुसार फरवरी के महीने में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही मायावी ग्रह राहु स्थित हैं। ऐसे में कुंभ राशि में मंगल और राहु की युति बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और मंगल की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और किसी नई डील के होने से तगड़ा फायदा मिलेगा। वहीं आपको धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और मंगल का संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से धन भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी मिल सकती है इससे सैलरी बढ़ेगी और करियर में तरक्की करेंगे। साथ ही इस दौरान आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो वापस मिल सकता है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
राहु और मंगल की महायुति कन्या राशि के लोगों को लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से छठे स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। वहीं इस दौरान इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से तगड़ा फायदा होगा। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
