Ketu And Rahu Planet Transit 2025: वैदिक ज्योतिष में केतु और राहु ग्रह को छाया ग्रह की उपाधि दी गई है। साथ ही केतु और राहु ग्रह करीब 18 महीने बाद गोचर करते हैं। आपको बता दें कि केतु ग्रह अभी कन्या राशि में भ्रमण कर रहे हैं और राहु ग्रह मीन राशि में संचरण कर रहे हैं आपको बता दें कि 12 घंटे बाद केतु ग्रह सिंह राशि में तो वहीं राहु ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और केतु का गोर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में तो वहीं केतु ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैसों के निवेश के लिए यह उचित समय है। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और विवाहित जोड़ों के बीच प्रेम बढ़ेगा। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हैं, तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं जो छात्र रिसर्च से जुड़े हुए हैं उनको लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
राहु और केतु का गोचर मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से राहु ग्रह नवम भाव तो वहीं केतु तीसरे भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आपको सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और केतु का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर तो वहीं केतु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
